चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

LIC Housing Finance के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 570 के स्ट्राइक वाली कॉल 13.70 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
EMS पर Quantum Securities के नीरज दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 829 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिला। ,सुबह के कारोबार मं निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 23300 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा नजर आ रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा रफ्तार देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने वोल्टाज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने इंफो एज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एनटीपीसी पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः LIC Housing Finance

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने LIC Housing Finance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 570 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.70 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Coforge Future


Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Coforge में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coforge में 8961 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 9300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8750 रुपये पर लगाएं।

HDFC LIFE का शेयर अच्छे नतीजों के दम पर 10% चढ़ा, ब्रोकरेज अभी भी बुलिश, जानें कहां तक जायेगा स्टॉक

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Muthoot Finance

Trader & Market Expert अमित सेठ ने फाइनेंस सेक्टर से Muthoot Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Muthoot Finance में 2209 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2170 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - EMS Limited

Quantum Securities के नीरज दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से EMS Limited का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि EMS Limited के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 829 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।