इन 4 स्टॉक्स में लगेगा मुनाफे का चौका, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अलग-अलग सेगमेंट से सुझाये दमदार शेयर

Greaves Cotton (ग्रीव्स कॉटन) के शेयर में आज संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Greaves Cotton के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आगे के समय में तेजी नजर आयेगी। ग्रीव्स कॉटन के स्टॉक में 183 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
एफ एंड ओ सेक्टर से NMDC (एनएमडीसी) के स्टॉक पर प्रकाश गाबा ने खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी ने आज शुरुआती कारोबार में कल का निचला स्तर तोड़ दिया। लेकिन उसके बाद निफ्टी में रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 17900 के पार निकला। बैंक निफ्टी OUTPERFORM आज कर रहा है। दिग्गज आईटी कंपनियों इंफोसिस और HCL टेक के नतीजों से पहले IT शेयरों ने जोश दिखाया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1% उछला गया। जबकि मेटल और बैंक शेयरों में भी रौनक नजर आ रही है। बाजार के इस माहौल में सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में चार दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कमाई वाले कौन से चार ट्रेड सुझाये हैं। चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, प्रकाश गाबा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया और संजीव होता ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge (कोफोर्ज)

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 4000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 124.40 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 185 से 210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 94 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः NMDC (एनएमडीसी)


    प्रकाश गाबा ने एफ एंड ओ सेक्टर से NMDC पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि NMDC का स्टॉक फ्यूचर में 126 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 128 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 125 रुपये पर लगाएं।

    Today's Brokerage Calls: एक्सिस बैंक, एलएंडटी और CYIENT पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः Syngene (सिंजीन )

    राजेश सातपुते ने कहा कि आज उन्हें Syngene का चार्ट खरीदारी करने के लिए आकर्षित कर रहा है। इसमें 620 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 635 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 612 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Greaves Cotton (ग्रीव्स कॉटन)

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Greaves Cotton का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Greaves Cotton के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 138 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले समय में तेजी नजर आयेगी। इस स्टॉक में 183 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।