Get App

Coforge Shares: 77% तक चढ़ सकता है यह आईटी शेयर, CLSA ने लगाया दांव, बताए ये कारण

Coforge Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज (Coforge) को लेकर अपना बुलिश नजरिया बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 77% तक की जबरदस्त तेजी आ सकती है। CLSA ने शेयर पर अपनी “हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म” की रेटिंग बनाए रखी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:00 AM
Coforge Shares: 77% तक चढ़ सकता है यह आईटी शेयर, CLSA ने लगाया दांव, बताए ये कारण
Coforge Share Price: कोफोर्ज ने संभावित जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं

Coforge Share Price: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज (Coforge) को लेकर अपना बुलिश नजरिया बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 77% तक की जबरदस्त तेजी आ सकती है। CLSA ने शेयर पर अपनी “हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म” की रेटिंग बनाए रखी है और इसके लिए 2,426 रुपये का नया टारगेट प्राइस तय किया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की मजबूत एग्जिक्यूशन क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित समाधान की ओर रणनीतिक बदलाव उसे आगे बढ़ने में मदद करेगा।

Sabre के साथ 1.56 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

CLSA की रिपोर्ट का मुख्य फोकस मार्च 2025 में साब्रे (Sabre) के साथ साइन किया गया 1.56 अरब डॉलर का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट है। साब्रे, एक ग्लोबल ट्रैवल टेक कंपनी है। हालांकि साब्रे इस समय वित्तीय दबाव का सामना कर रही है। कंपनी पर भारी कर्ज है और उसका 90% से अधिक कर्ज 2029 में मैच्योर होने वाला है। इसके साथ ही कंपनी का कैश फ्लो भी दबाव में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें