Colgate Palmolive Share Price : कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री के बाद कोलगेट पॉमोलिव का शेयर करीब 3 फीसदी से ज्यादा टूटकर वायदा का टॉप लूजर में शामिल रहा है। कंपनी ने कहा है कि छोटी अवधि में मुनाफे के बजाय ग्रोथ पर कंपनी का फोकस रहेगा। उधर इस शेयर को लेकर ब्रोकरेजेज भी सतर्क दिखे हैं, जिसका असर आज शेयर पर दिख रहा है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 48.60 रुपए यानी 2.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 1915 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 1,901.70 रुपए के आसपास है।
मैनेजमेंट कमेंट्री और ब्रोकरेजेज के सतर्क रुख के चलते कोलगेट के शेयर में कमजोरी है। शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में भी शामिल है। आखिर मैनेजमेंट ने क्या कहा और ब्रोकरेजेज की चिंता क्या है,आइए इस पूरी तस्वीर पर डालते हैं एक नजर।
मैनेजमेंट की कमेंट्री में कहा गया है कि कंपनी का फोकस फिलहाल मुनाफे से ज्यादा ग्रोथ पर है। ग्रोथ बढ़ाने के लिए A&P खर्च बढ़ाने की तैयारी है। ज्यादा A&P खर्च प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर होगा। कोलगेट टोटल,विजिबल व्हाइट पर्पल और पेरियोगार्ड (PERIOGARD) पर फोकस होगा। मैनेजमेंट ने माना है कि पॉमोलिव का प्रदर्शन कमजोर रहा है। पॉमोलिव (Palmolive) के लिए बॉम्बे शेविंग कंपनी के साथ पार्टनरशिप की बात कही गई है। कंपनी ने कहा है कि सिर्फ ई-कॉमर्स और D2C के लिए बॉम्बे शेविंग से करार किया गया है। BPC कैटेगरी में ग्लोबल पोर्टफोलियो बढ़ाने की रणनीति जारी रहेगी।
कोलगेट पॉमोलिव पर ब्रोकरेज की राय
एनालिस्ट्स का मानना है कि वॉल्यूम,कीमतों और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस से कंपनी की रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। हालांकि,सिटी,CLSA और HSBC इस स्टॉक को लेकर सतर्क बने हुए हैं। उनका मानना है कि विज्ञापन और ब्रांड पर खर्च से अर्निंग और रेवेन्यू ग्रोथ सुस्त पड़ सकती है और मार्जिन बढ़ने की गुंजाइश सीमित हो सकती है। हालांकि Jefferies इस मामले में काफी आशावादी है और उसे 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। उसे लगता है कि ग्रोथ के लिए किए गए निवेश से रेवेन्यू में तेज बढ़ोतरी होगी।
HSBC ने कोलगेट पॉमोलिव पर होल्ड रेटिंग देते हुए 2,140 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस अच्छा कदम है। लेकिन ग्रोथ आउटलुक में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ज्यादा मार्केटिंग खर्च से तेज रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। रेवेन्यू ग्रोथ मुनाफे से आगे रह सकती है।
CLSA ने भी इस स्टॉक में बने रहने की सलाह देते हुए 2,024 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। इसका मानना है कि कंपनी का हाई ग्रॉस मार्जिन बरकरार रह सकता है। डिजिटल पर विज्ञापन का 60% खर्च देखने को मिला है। ऊंचे विज्ञापन खर्च के चलते FY27-28 EPS अनुमान घटाया गया है। ग्रोथ और ग्रॉस मार्जिन के अनुमान बढ़ाए गए हैं।
सिटी ने कोलगेट पॉमोलिव में बिकवाली की सलाह देते हुए 2,000 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियम सेगमेंट की ग्रोथ अन्य से 6 गुना ज्यादा है। ज्यादा ब्रांड निवेश से अर्निंग्स ग्रोथ रेवेन्यू ग्रोथ से पीछे रह सकती है। ग्रोथ बढ़ाने और मार्जिन बचाने के बीच संतुलन बड़ी चुनौती है।
जेफरीज ने इस स्टॉक पर ज्यादा पॉजिटिव रुख अपनाते हुए अपनी 'बाय'रेटिंग और ₹2,650 का टारगेट प्राइस बनाए रखा है। इसका मतलब है कि सोमवार की क्लोजिंग कीमत से इसमें 32 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज ने कहा है कि कोलगेट के पोर्टफोलियो और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों में प्रीमियमाइज़ेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है और कंपनी इस रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए निवेश भी बढ़ा रही है। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि वॉल्यूम,प्रीमियमाइज़ेशन और कीमतों में बढ़त की वजह से कंपनी के रेवेन्यू में तेज ग्रोथ आएगी। हालांकि, मैनेजमेंट ग्रोथ को प्राथमिकता दे रहा है, इसके चलते मार्जिन के एक दायरे में ही रहने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।