सेंसेक्स की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते सप्ताह 1,23,724.19 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वैल्यूएशन में सबसे बड़ा उछाल देखा। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 720.56 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़ा। टॉप-10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर को फायदा हुआ। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन में गिरावट आई।
