टॉप 10 कंपनियों में से 5 का M-Cap ₹1 लाख करोड़ घटा, एक बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में Reliance Industries पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 45,942.75 करोड़ रुपये बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपये हो गया। सप्ताह के दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 56,124.48 करोड़ रुपये घट गया

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूटा।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड फर्म्स में से 5 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में HDFC Bank रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूटा। HDFC Bank, ICICI Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप बढ़ गया।

टॉप 10 कंपनियों में से 5 का मार्केट केप कुल 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम हो गया। सप्ताह के दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 56,124.48 करोड़ रुपये घटकर 12,01,267.28 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 18,009.62 करोड़ रुपये घटकर 4,89,631.32 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 15,338.42 करोड़ रुपये कम होकर 5,16,715.12 करोड़ रुपये, TCS का 7,127.63 करोड़ रुपये घटकर 8,64,940 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 6,171.72 करोड़ रुपये घटकर 8,91,673.06 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 5 कंपनियों को कितना फायदा


इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 45,942.75 करोड़ रुपये बढ़कर 19,14,235.92 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 24,462.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,52,893.75 करोड़ रुपये, SBI का 10,707.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,76,968.57 करोड़ रुपये, LIC का 2,624.88 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,610.45 करोड़ रुपये, और इंफोसिस का मार्केट कैप 2,473.79 करोड़ रुपये बढ़कर 5,08,789.37 करोड़ रुपये हो गया।

Bonus Issue: हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, रिकॉर्ड डेट 24 मार्च

टॉप 10 कंपनियों में RIL अव्वल

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, SBI, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

नए सप्ताह में 23 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Innovision की लिस्टिंग होने वाली है। 24 मार्च को BSE, NSE पर GSP Crop Science और Raajmarg Infra Investment Trust लिस्ट हो सकते हैं। 25 मार्च को BSE SME पर Novus Loyalty के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।