सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3.65 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे अधिक फायदे में रहीं। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,256.94 अंक या 3.11 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 625.7 अंक या 2.77 प्रतिशत के लाभ में रहा।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, TCS, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और इंफोसिस का मार्केट कैप बढ़ा। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।
सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 1,08,542.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,91,134.96 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 61,406.53 करोड़ रुपये बढ़कर 11,88,815.45 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 55,893.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,409.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
6 और कंपनियों को कितना फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज का 53,047.56 करोड़ रुपये बढ़कर 16,37,437.19 करोड़ रुपये और HDFC Bank का मार्केट कैप 32,379.05 करोड़ रुपये बढ़कर 11,22,628.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI Bank का मार्केट कैप 30,769.95 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,871.44 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 14,786.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,11,326.72 करोड़ रुपये, LIC का 4,933.50 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,02,204.82 करोड़ रुपये और SBI का मार्केट कैप 3,323.07 करोड़ रुपये बढ़कर 8,87,722.84 करोड़ रुपये हो गया।
L&T का मार्केट कैप कितना घटा
इस रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 9,232.26 करोड़ रुपये घटकर 4,99,725.06 करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, TCS, SBI, बजाज फाइनेंस, LIC, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस का स्थान रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।