Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा, TCS को सबसे ज्यादा फायदा

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, TCS, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम और इंफोसिस का मार्केट कैप बढ़ा। रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 9,232.26 करोड़ रुपये घट गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 12:49 PM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप ₹3.65 लाख करोड़ बढ़ा, TCS को सबसे ज्यादा फायदा
पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,256.94 अंक या 3.11 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 3.65 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल और इंफोसिस सबसे अधिक फायदे में रहीं। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,256.94 अंक या 3.11 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी 625.7 अंक या 2.77 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC Bank, ICICI Bank, TCS, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और इंफोसिस का मार्केट कैप बढ़ा। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 1,08,542.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,91,134.96 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 61,406.53 करोड़ रुपये बढ़कर 11,88,815.45 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 55,893.05 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,409.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

6 और कंपनियों को कितना फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें