Get App

कमर्शियल LPG की कमी से रेस्टोरेंट पर संकट, इटरनल-स्विगी के शेयरों पर दिख सकता है असर

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट गहरा सकता है। अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो कई रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं। इससे Zomato की पेरेंट कंपनी Eternal और Swiggy के शेयरों पर असर पड़ सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:11 PM
कमर्शियल LPG की कमी से रेस्टोरेंट पर संकट, इटरनल-स्विगी के शेयरों पर दिख सकता है असर
Eternal का शेयर सोमवार को 0.89% की गिरावट के साथ 230.50 रुपये पर बंद हुआ।

भारत का फूड सर्विस सेक्टर इस समय एक बड़े संकट का सामना कर सकता है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी के कारण बड़े पैमाने पर रेस्टोरेंट बंद होने की आशंका बढ़ गई है। उद्योग संगठनों का कहना है कि मौजूदा स्टॉक केवल एक हफ्ते तक ही चल सकता है।

इस स्थिति का असर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे Zomato और Swiggy पर भी पड़ सकता है। क्योंकि ये हजारों रेस्टोरेंट्स के लगातार संचालन पर निर्भर करते हैं।

रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक कई इलाकों में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी रोक दी है। इससे कई जगहों पर तुरंत असर देखने को मिला है। उदाहरण के तौर पर बेंगलुरु में कमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह रुक गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें