Get App

Bitcoin ETF से लेकर Flexicap Funds तक, शशि थरूर का है करोड़ों का इंवेस्टमेंट, चुनावी हलफनामे में खुलासा

Sashi Tharoor के इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो ने कई लोगों के बीच दिलचस्पी जगाई है केरल के तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद ने बुधवार 5 अप्रैल को लोकसभा की तिरुवनंतपुरम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2024 पर 4:45 PM
Bitcoin ETF से लेकर Flexicap Funds तक, शशि थरूर का है करोड़ों का इंवेस्टमेंट, चुनावी हलफनामे में खुलासा
शशि थरूर ने Bitcoin ETF में भी निवेश कर रखा है।

Bitcoin ETF: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। इस माहौल के बीच नेता अपने-अपने क्षेत्र से चुनावी नामांकन भी दाखिल कर रहे हैं। इस दौरान नेताओं को अपने इनकम से जुड़ी जानकारी भी देनी होती है। वहीं अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी चुनावी नामांकन दाखिल किया है, जिसमें उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। इसके साथ ही उनके इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो के बारे में भी जानकारी मिली है।

करोड़ों रुपये का इंवेस्टमेंट

कांग्रेस नेता शशि थरूर के इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो ने कई लोगों के बीच दिलचस्पी जगाई है। केरल के तिरुवनंतपुरम से मौजूदा सांसद ने बुधवार 5 अप्रैल को लोकसभा की तिरुवनंतपुरम सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। थरूर ने अपने हलफनामे में कुल करीब 49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का खुलासा किया है। संपत्तियों में कई बैंकों में एफडी, म्यूचुअल फंड में इंवेस्टमेंट, इक्विटी-लिंक्ड बचत योजनाएं, टैक्स-फ्री बॉन्ड, बिटकॉइन ईटीएफ और विदेशी इक्विटी शामिल हैं।

बिटकॉइन ईटीएफ में भी इंवेस्टमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें