Stock in News: 17 वर्षों में सबसे बड़ा इंट्रा-डे उछाल, 19% की जोरदार तेजी, किसी भी एक्सपर्ट ने नहीं दी बेचने की सलाह

Stock in News: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसके शेयरों में आज इंट्रा-डे में 17 वर्षों का सबसे तेज उछाल आया। खास बात ये है कि इसे कवर करने वाले किसी भी ब्रोकरेज ने बेचने की सलाह नहीं दी है। चेक करें कि यहां किस स्टॉक की बात हो रही है और इसकी कारोबारी सेहत कैसी है

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Zydus Wellness को पिछले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में तगड़ा झटका लगा। कंपनी सालाना आधार पर मुनाफे से घाटे में आ गई। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ₹6.4 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹40 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई।

Zydus Wellness Shares: पैकेज्ड फूड कंपनी जाइडस वेलनेस के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मार्केट में आज शुरुआती गिरावट के बीच भी इसके शेयर चमक उठे और करीब 19% उछल पड़े। यह इसके शेयरों के लिए 17 वर्षों में एक दिन का सबसे बड़ा उछाल रहा। इससे पहले जाइडस वेलनेस के शेयरों में ऐसी तेजी दिसंबर 2009 में दिखी थी, जब इसमें 20% की धमाकेदार तेजी आई थी। इस जोरदार तेजी के साथ जाइडस वेलनेस निफ्टी 500 इंडेक्स पर आज टॉप गेनर बन गया। आज बीएसई पर यह 14.86% की बढ़त के साथ ₹510.00 (Zydus Wellness Share Price) पर बंद हुआ है जबकि इंट्रा-डे में यह 18.94% उछलकर ₹528.10 तक पहुंच गया था।

जाइडस वेलनेस के शेयरों को मजबूत वॉल्यूम से सपोर्ट मिला। आज सोमवार 6 अप्रैल को इसके 2 करोड़ से शेयरों का लेन-देन हुआ जो इसके 20 दिनों के औसत करीब 14 लाख शेयरों से काफी अधिक है। हालांकि यह ध्यान रखें कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई खास ऐलान नहीं है, जिसके चलते कहा जा सके कि शेयरों ने इस कारण हुंकार भरी है। वैसे एक और खास बात ये है कि वित्तीय तौर पर कमजोर कारोबारी सेहत के बावजूद इसे लेकर ब्रोकरेजेज पॉजिटिव बने हुए हैं और इसे कवर करने वाले सभी आठ एनालिस्ट्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है।

कैसी है कारोबारी सेहत?


जाइडस वेलनेस को पिछले वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में तगड़ा झटका लगा। कंपनी सालाना आधार पर मुनाफे से घाटे में आ गई। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी ₹6.4 करोड़ के शुद्ध मुनाफे से ₹40 करोड़ के शुद्ध घाटे में आ गई। कंपनी के घाटे की मुख्य वजह खर्चों में भारी बढ़ोतरी रही जो सालाना आधार पर ₹455 करोड़ से बढ़कर लगभग दोगुना होकर ₹1,000 करोड़ हो गया। कंपनी का विज्ञापन और प्रचार पर खर्च लगभग तीन गुना बढ़ गया, साथ ही अन्य खर्चों में भी भारी बढ़ोतरी हुई। नए लेबर कोड के चलते कंपनी पर ₹6.6 करोड़ का एकमुश्त असर भी पड़ा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

जाइडस वेलनेस के शेयरों ने पिछले साल निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई थी और फटाफट 67% से अधिक रिटर्न दिया था। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹316.80 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से पांच ही महीने में 67.47% उछलकर 19 सितंबर 2025 को ₹530.55 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Railway Stocks: जेफरीज ने रेलवे के इन दो स्टॉक्स की शुरू की कवरेज, एक को खरीदने की सलाह तो दूसरे को फटाफट बेचने की

Pharma Stocks: ट्रंप ने ब्रांडेड दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, भारत की इन फार्मा कंपनियों को लग सकता है झटका

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।