कल की तूफानी तेजी के बाद बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में हल्का दबाव नजर आ रहा है। हालांकि मिडकैप इंडेक्स बढ़त के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने डीएलएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए आईईएक्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने महानगर गैस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
