Get App

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, रिलायंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा और हाई-टेक पाइप्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Reliance पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 2340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 11:51 AM
बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, रिलायंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा और हाई-टेक पाइप्स में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Hi-Tech Pipes पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 101 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दे रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार के साथ 19800 के ऊपर टिका हुआ है। वहीं वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव नजर आ रहा है। मिडकैप में भी सपाट कारोबार होता दिख रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने रिलायंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने सन फार्मा पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने हाई-टेक पाइप्स लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Reliance

प्रशांत सावंत ने Reliance के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 2340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 42.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 25 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bharti Airtel Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Bharti Airtel पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel में 957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 972 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 949 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें