Corporate Actions : अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के चलते कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने या शेयरों को अधिक किफायती बनाने के लिए स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लेती है। बोनस शेयर के तहत मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में अतिरिक्त शेयर दिए जाते हैं। वहीं, स्टॉक स्प्लिट के तहत मौजूदा शेयरों को कई शेयरों में विभाजित कर दिया जाता है। हालांकि, इसमें कंपनी का मार्केट कैप नहीं बदलता। यहां हम उन 6 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले हफ्ते में एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे।
