निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा है कि आज निफ्टी IT की चाल पर नजर रखने की जरूरत है। निफ्टी IT की लीडरशिप में तेजी आई हालांकि जेपी मॉर्गन निगेटिव बना हुआ है। निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस जोन 18,750-18,800 के स्तर पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस जोन 18,800-18,888 के स्तर पर है। 18,800 के करीब मुनाफा बुक करना चाहिए। नई एंट्री अब या 18,900 के ऊपर या 18,600 पर होगी। पहला सपोर्ट जोन 18,650-18,700 के स्तर पर है। जबकि 18,550-18,600 पर बड़ा सपोर्ट जोन है। दिन के दौरान नई खरीदारी/बिकवाली का फैसला करेंगे। आज 3:20 पर अपनी सभी पोजिशन काट लें। कल के लिए कोई पोजिशन कैरी करना जुआ होगा।
बैंक निफ्टी पर निवेश रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि फिन निफ्टी एक्सपायरी ने लगातार तीसरे हफ्ते मजबूती दी है। बैंक निफ्टी पहला रेजिस्टेंस पार करने में नाकाम रहा है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस जोन 44,150-44,200 पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस जोन 44,400-44,500 के स्तर पर है। पहले या दूसरे रेजिस्टेंस जोन में आज मुनाफा बुक कर लें। नई खरीदारी 44,500 के ऊपर या 43,800 पर ही करें। HDFC बैंक की चाल पर आज भी नजर रखने की जरूरत है। HDFC बैंक और कोटक को छोड़कर बैंक निफ्टी मजबूत रहा है। दिन के दौरान नई खरीदारी/बिकवाली का फैसला करेंगे। आज 3:20 पर अपनी सभी पोजिशन काट लें। कल के लिए कोई पोजिशन कैरी करना जुआ होगा।
सोमवार को 18,570 पर लॉन्ग की सलाह दी थी। कल शुरुआत में खरीदने और ट्रेड बनाए रखने की सलाह दी थी। आज के गैप-अप के बाद लॉन्ग ट्रेडर्स को निफ्टी पर 200 प्वाइंट का मुनाफा दिखेगा। 18,800-18,850 मुनाफावसूली का जोन, नई एंट्री ना करें। अब नई खरीदारी नहीं, ट्रेडर्स रिएक्शन का इंतजार करें। आज क्रूड और बॉन्ड यील्ड सेंटिमेंट खराब कर रहे हैं। निफ्टी नया शिखर बनाएगा, अगर इस हफ्ते नहीं तो अगले दो हफ्तों में संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।