Get App

क्रूड और बॉन्ड यील्ड कर रहे बाजार का सेटिमेंट खराब, निफ्टी में 18,800-18,850 पर दिख रहा मुनाफावसूली का जोन: अनुज सिंघल

बैंक निफ्टी पर निवेश रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि फिन निफ्टी एक्सपायरी ने लगातार तीसरे हफ्ते मजबूती दी है। बैंक निफ्टी पहला रेजिस्टेंस पार करने में नाकाम रहा है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस जोन 44,150-44,200 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 9:11 AM
क्रूड और बॉन्ड यील्ड कर रहे बाजार का सेटिमेंट खराब, निफ्टी में 18,800-18,850 पर दिख रहा मुनाफावसूली का जोन: अनुज सिंघल
सोमवार को 18,570 पर लॉन्ग की सलाह दी थी। कल शुरुआत में खरीदने और ट्रेड बनाए रखने की सलाह दी थी।

निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा है कि आज निफ्टी IT की चाल पर नजर रखने की जरूरत है। निफ्टी IT की लीडरशिप में तेजी आई हालांकि जेपी मॉर्गन निगेटिव बना हुआ है। निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस जोन 18,750-18,800 के स्तर पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस जोन 18,800-18,888 के स्तर पर है। 18,800 के करीब मुनाफा बुक करना चाहिए। नई एंट्री अब या 18,900 के ऊपर या 18,600 पर होगी। पहला सपोर्ट जोन 18,650-18,700 के स्तर पर है। जबकि 18,550-18,600 पर बड़ा सपोर्ट जोन है। दिन के दौरान नई खरीदारी/बिकवाली का फैसला करेंगे। आज 3:20 पर अपनी सभी पोजिशन काट लें। कल के लिए कोई पोजिशन कैरी करना जुआ होगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर निवेश रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि फिन निफ्टी एक्सपायरी ने लगातार तीसरे हफ्ते मजबूती दी है। बैंक निफ्टी पहला रेजिस्टेंस पार करने में नाकाम रहा है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस जोन 44,150-44,200 पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस जोन 44,400-44,500 के स्तर पर है। पहले या दूसरे रेजिस्टेंस जोन में आज मुनाफा बुक कर लें। नई खरीदारी 44,500 के ऊपर या 43,800 पर ही करें। HDFC बैंक की चाल पर आज भी नजर रखने की जरूरत है। HDFC बैंक और कोटक को छोड़कर बैंक निफ्टी मजबूत रहा है। दिन के दौरान नई खरीदारी/बिकवाली का फैसला करेंगे। आज 3:20 पर अपनी सभी पोजिशन काट लें। कल के लिए कोई पोजिशन कैरी करना जुआ होगा।

आज मुनाफावसूली करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें