Crude oil options contracts : बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच MCX और NSE ने क्रूड ऑयल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में उपलब्ध स्ट्राइक प्राइस की संख्या बढ़ा दी है। पहले MCX ने अपने क्रूड ऑयल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में उपलब्ध स्ट्राइक प्राइस की संख्या बढ़ाई। इके बाद NSE ने भी इस बारे में एक सर्कुलर जारी करते हुए बताया कि उसने भी क्रूड ऑयल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में उपलब्ध स्ट्राइक प्राइस की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। एक्सचेंजों ने कहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि यह पक्का हो सके कि पर्याप्त स्ट्राइक उपलब्ध हों और मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए सही प्राइस रेंज कवर हो सके।
