Crypto News : बिटकॉइन चार हफ़्ते के हाई पर, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों ने दिया बूस्टर डोज

Crypto News : सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 74,901 डॉलर के स्तरतक पहुंच गई है। ये 17 मार्च के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और मंगलवार सुबह 8:30 बजे सिंगापुर में यह 74,400 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही थी। दूसरी छोटी क्रिप्टोकरेंसीज में में भी तेजी आई है। Ether 5% बढ़कर 2,370 डॉलर पर पहुंच गई है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
Crypto News : Trump ने डील करने की समय-सीमा को बढ़ा दिया है और ख़बरों के मुताबिक,वह बातचीत का एक और दौर चाहते हैं। बाजार में इस खबर का पॉजिटिव असर पड़ा है

Crypto News : बिटकॉइन चार हफ़्तों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बात की उम्मीद दिख रही है कि अमेरिका,ईरान के साथ जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कोई समझौता कर सकता है। इसके उम्मीद के चलते ही जोखिम वाले असेट क्लॉस में तेजी आई है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 74,901 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। ये 17 मार्च के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और मंगलवार सुबह 8:30 बजे सिंगापुर में यह 74,400 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही थी। दूसरी छोटी क्रिप्टोकरेंसीज में में भी तेजी आई है। Ether 5% बढ़कर 2,370 डॉलर पर पहुंच गई है।

यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने है कि ईरान ने संभावित शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रशासन से संपर्क किया है। इस बीच अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी भी शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका ईरान के साथ शांति स्थापित करने के लिए तैयार है। इसके लिए बातचीत और दबाव दोनों तरह की रणनीतियां अपनाई जा रही है।

निवेशकों को उम्मीद है कि अगर मिडिल ईस्ट में कोई समझौता हो जाता है तो कच्चे तेल में नरमी आएगी, इससे ग्रोथ को लेकर बनी चिंता कम होगी। ऐसे में एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।


'क्लैरिटी एक्ट'का इंतजार

एरिकसेंज़ कैपिटल (Ericsenz Capital)के चीफ़ इन्वेस्टमेंट ऑफ़िसर,डेमियन लोह (Damien Loh)ने कि बिटकॉइन दूसरे रिस्क एसेट्स में आई तेजी का ही पीछा कर रहा है। भले ही बीच में एक रुकावट आ गई थी। Trump ने डील करने की समय-सीमा को बढ़ा दिया है और ख़बरों के मुताबिक,वह बातचीत का एक और दौर चाहते हैं। बाजार में इस खबर का पॉजिटिव असर पड़ा है।

लोह ने आगे कहा कि बिटकॉइन दूसरे बड़े रिस्क एसेट्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है लेकिन जब तक अमेरिका'क्लैरिटी एक्ट'(डिजिटल एसेट्स के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क) पारित नहीं कर देता,तब तक इसमें कोई बड़ी तेज़ी देखने को नहीं मिलेगी।

ऊपर से फिसलने का बावजूद गोल्ड और इक्विटी से बेहतर प्रदर्शन

अक्टूबर में अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 126,000 डॉलर से गिरने के बाद से Bitcoin पिछले दो महीनों से एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है। हालांकि,फरवरी के आखिर में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से,इसका प्रदर्शन कई दूसरे एसेट्स से बेहतर रहा है। 27 फरवरी के बाद से इसमें 10 फीसदगी से ज़्यादा की बढ़त हुई है,जबकि सोने में लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई है। इसी दौरान S&P 500 इंडेक्स लगभग सपाट रहा है।

Gold Price Today: 14 अप्रैल को और फीका हुआ गोल्ड, दिल्ली से पटना तक इन 10 शहरों में अब 24 से 18 कैरट का ये है भाव

आगे का आउटलुक

ध्यान रखने की बात है कि अब तक बिटकॉइन का ट्रेड रिस्क एसेट्स के तौर पर ही होता रहा है, इसे बुरे वक्त में निवेश के सुरक्षित ठिकाने के तौर पर नहीं देखा जाता है। ऐसे में रिस्क सेंटीमेंट खराब होने पर बिटकॉइन में भी गिरावट होती है। वहीं, रिस्क सेंटिमेंट में सुधार होने पर इसमें तेजी आती है। इस महीने रिस्क सेंटिमेंट में कुछ सुधार आया है। इसके चलते हाल में बिटकॉइन में भी मजबूती आई है। IG Markets के एनालिस्ट टोनी सिकमोर का कहना है कि मध्यम अवधि में और ज़्यादा तेजी के लिए Bitcoin को 79,000 डॉलर पर स्थित मौजूद ट्रेंड-चैनल रेजिस्टेंस को पार करके उसके ऊपर बंद होना होगा।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।