Crypto News : बिटकॉइन चार हफ़्तों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस बात की उम्मीद दिख रही है कि अमेरिका,ईरान के साथ जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कोई समझौता कर सकता है। इसके उम्मीद के चलते ही जोखिम वाले असेट क्लॉस में तेजी आई है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 74,901 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। ये 17 मार्च के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है। इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और मंगलवार सुबह 8:30 बजे सिंगापुर में यह 74,400 डॉलर के आस-पास ट्रेड कर रही थी। दूसरी छोटी क्रिप्टोकरेंसीज में में भी तेजी आई है। Ether 5% बढ़कर 2,370 डॉलर पर पहुंच गई है।
