चीन द्वारा अपने फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और पेमेंट कंपनियों पर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) ट्रांजैक्शन से जुड़ी सर्विसेज देने पर प्रतिबंध लगाने के झटके से अब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट उबरने लगा है। आज दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) सहित तमाम वर्चुअल करेंसीज की कीमतों में तेजी आई।
क्रिप्टो मार्केट में आज दुनिया के सभी टॉप 10 डिजिटल करेंसी हरे निशान में ट्रेड कर रहै हैं। आज कीमतों में सबसे अधिक उछाल के मामले में Binance Coin, Polkadot और Dogecoin टॉप गेनर हैं। Binance Coin की कीमतों में आज 10.10% की उछाल देखने को मिली और दोपहर 2.30 बजे यह 418.05 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, Dogecoin आज 8.73% की तेजी के साथ 0.426349 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
आज Bitcoin की कीमतों में भी तेजी आई और पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतें 3.65% बढ़ीं। यह आज तेजी के साथ 38,846.46 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इथेरियम 4.06% की तेजी के साथ 2840.76 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। Tether की कीमतें 1 डॉलर थीं, जबकि Cardano आज प्लैट 1.79 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।
आज XRP 1.2% की तेजी के साथ 1.04 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, Polkadot आज 14.41% की तेज उचाल के साथ 27.81 डॉलर पर था। Bitcoin Cash आज 3.33% की तेजी के साथ 727.22 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। Dogecoin Killer के नाम से मशहूर Shiba Inu Coin आज 9.71% की तेज उचाल के साथ 0.000009946 डॉलर पर था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
