Get App

Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Cummins का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 25200, 25300 और 25400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25100, 25000 और 24900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56400 और 56000 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 11, 2025 पर 3:16 PM
Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Cummins का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Cummins पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 3600 के स्ट्राइक वाली की जुलाई की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 206 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 691  अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ में इरेडा, अंबर एंटरप्राइजेज, टीसीएस, यूनो मिंडा, एवन्यू सुपरमार्ट्स, बीएसई के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप में ग्लेनमार्क फार्मा, रैमको सीमेंट्स, आरबीएल बैंक, आरईसी, पीएफसी और कमिंस के शेयर चढ़ कर कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25200, 25300 और 25400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25100, 25000 और 24900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56400 और 56000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें