Get App

Stock Crash: लगातार दूसरे दिन शेयर 20% टूटा, बाजार खुलने से पहले हुई बड़ी ब्लॉक डील, बिके 21.3 लाख शेयर

Cupid Share Price: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज 5 जनवरी को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती गिरावट में ही करीब 20 प्रतिशत तक 337.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका पिछले एक महीने से भी अधिक समय का सबसे निचला स्तर है। क्यूपिड के शेयरों में यह गिरावट एक बड़े ब्लॉक डील के बाद आई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 11:23 AM
Stock Crash: लगातार दूसरे दिन शेयर 20% टूटा,  बाजार खुलने से पहले हुई बड़ी ब्लॉक डील, बिके 21.3 लाख शेयर
Cupid Share Price: कंपनी के करीब 21.3 लाख शेयरों का ब्लॉक डील के जरिए लेन-देन हुआ

Cupid Share Price: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज 5 जनवरी को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती गिरावट में ही करीब 20 प्रतिशत तक 337.10 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका पिछले एक महीने से भी अधिक समय का सबसे निचला स्तर है। क्यूपिड के शेयरों में यह गिरावट एक बड़े ब्लॉक डील के बाद आई।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्री-मार्केट ट्रेडिंग सेशन के दौरान कंपनी के करीब 21.3 लाख शेयरों का ब्लॉक डील के जरिए लेन-देन हुआ। हालांकि, इस सौदे में शामिल खरीदार और विक्रेता की पहचान तुरंत सामने नहीं आ सकी है। इसी ब्लॉक डील के बाद शेयर पर जबरदस्त दबाव बना और निवेशकों ने बिकवाली का रास्ता चुना।

हालांकि कंपनी ने एक्सचेंज पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, जिसे स्टॉक में पिछले दो दिनों से जारी तेज गिरावट का कारण माना जा सके। यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब हाल ही में कंपनी ने सऊदी अरब में एक FMCG मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना को मंजूरी दी थी। यह यूनिट भारत के बाहर Cupid की पहली मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी, जिसका मकसद कंपनी की FMCG ग्रोथ स्ट्रैटेजी को सपोर्ट करना और अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना है।

Cupid का कारोबार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें