Get App

Currency Check: रुपये में बढ़त जारी, डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की मजबूती के साथ 95.16 पर खुला

Currency Check:मंगलवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में डॉलर में मजबूती कायम दिखी। अमेरिका में कुछ बाज़ारों में छुट्टी है। मध्य पूर्व तथा यूक्रेन में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर फिर से हुए हमलों के कारण जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 9:48 AM
Currency Check: रुपये में बढ़त जारी, डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की मजबूती के साथ 95.16 पर खुला
Currency Check: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें सबसे ज़्यादा गिरावट दक्षिण कोरियाई वॉन में आई है

Rupee Today : 13 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूती के साथ खुला और अपनी बढ़त बनाए रखी। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रुपए पर दबाव कम करने के लिए कुछ कदम उठाए हैं जिनका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को रुपया 95.78 पर बंद हुआ था,जबकि आज यह 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 प्रति डॉलर पर खुला।

Finrex का कहना है कि RBI द्वारा रुपये की गिरावट को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बाद,बाजार डॉलर खरीदने में सावधानी बरत रहा है। रुपया कल एक महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ,जिससे छोटे इंपोर्टर्स को अपने पेमेंट के लिए डॉलर खरीदने में राहत मिली। जबकि बड़े इंपोर्टर्स को अपनी पोजीशन की हेजिंग के लिए बैंकों को FERR के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा।

आज सुबह रुपये 95.51 के आसपास खुलने की उम्मीद थी। RBI यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि रुपया 96 के स्तर से नीचे न गिरे और दिन के कारोबार में 95 से 96 के दायरे में रहे। एक्सपोर्टर बढ़त पर (कैश के लिए) बिक्री कर सकते हैं और इंपोर्टर गिरावट पर खरीदारी जारी रख सकते हैं ताकि अक्टूबर और नवंबर में होने वाले इंपोर्ट पेमेंट के लिए हेजिंग कर सकें।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में गिरावट देखने को मिल रही है। इसमें सबसे ज़्यादा गिरावट दक्षिण कोरियाई वॉन में आई है, जो 0.214 प्रतिशत कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। इसके बाद ताइवान डॉलर में 0.175 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिलीपीन पेसो और इंडोनेशियाई रुपिया में भी क्रमशः 0.129 प्रतिशत और 0.078 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। थाई बाहत,चीनी रेनमिनबी और मलेशियाई रिंगित में भी क्रमशः 0.027 प्रतिशत, 0.016 प्रतिशत और 0.015 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। उधर,जापानी येन में 0.152 प्रतिशत की बढ़त हुई है और सिंगापुर डॉलर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें