Get App

D-Mart,वरुण बेवरेजेज, Zomato और Nykaa हो सकते हैं निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स से बाहर

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स इन शेयरों को निकालने को बाद इसमें 11 नए स्टॉक जोड़े जाएंगे। इनमें श्रीराम फाइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ट्रेंट, इंडियन होटल्स, टीवीएस मोटर कंपनी, कमिंस इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर, पॉलीकैब, पंजाब नेशनल बैंक, ज़ाइडस लाइफसाइंसेस और एबट इंडिया के नाम शामिल हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 10:51 AM
D-Mart,वरुण बेवरेजेज, Zomato और Nykaa हो सकते हैं निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स से बाहर
निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स इन शेयरों को निकालने को बाद इसमें 11 नए स्टॉक जोड़े जाएंगे। इनमें श्रीराम फाइनेंस और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम शामिल हैं

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) के मुताबिक अगर एक्सचेंज अपनी गणना पद्धति (computation methodology) को बदलने का फैसला लेता है, तो 11 गैर-एफएंडओ शेयरों को निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स से हटाए जाने की संभावना है। ये 11 स्टॉक एवेन्यू सुपरमार्ट्स, वरुण बेवरेजेज, बजाज होल्डिंग्स, अदानी ग्रीन एनर्जी, ज़ोमैटो, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, पीएंडजी हाइजीन, एलआईसी और अदानी विल्मर हैं।

इन 11 शेयरों का निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 9.05 फीसदी  है वेटेज

फिलहाल इन 11 शेयरों का निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 9.05 फीसदी वेटेज है। निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी 50 के बाद तरल प्रतिभूतियों के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करता है। फिलहाल इन 11 शेयरों का निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 9.05 फीसदी वेटेज है। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स, निफ्टी 50 के बाद लिक्विड सिक्योरिटीज के अगला सबसे अहम इंडेक्स है।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के हेड अभिलाष पगारिया का कहना कि गैर-एफएंडओ शेयरों में इंडेक्स का एक्सपोजर बार-बार प्राइस बैंड को हिट करता है। इससे इंडेक्स पोर्टफोलियो को अच्छी तरह से समझने में मुश्किल होती है। इसके चलते ट्रैकिंग एरर में बढ़त होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें