बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी सवा सौ अंक के दायरे में घूम रहा है। सेंसेक्स में फ्लैट कामकाज होता हुआ दिखा। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा चौथाई परसेंट का दबाव नजर आया। मेटल, बैंकिंग-फाइनेंस में बिकवाली का दबाव नजर आया। लेकिन फार्मा, FMCG, ऑटो और एनर्जी स्पेस में खरीदारी का ट्रेंड दिखाई दिया। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18400, 18450 और 18500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18300, 18250 और 18200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43700, 43600 और 43500 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Cummins Future : खरीदें - 1698 रुपये, टारगेट - 1760/1770 रुपये, स्टॉपलॉस - 1670 रुपये
Apollo Tyres Future : खरीदें - 382 रुपये, टारगेट - 395/400 रुपये, स्टॉपलॉस - 378 रुपये
L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 101 रुपये, टारगेट - 110/112 रुपये, स्टॉपलॉस - 98.50 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने Dabur पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Dabur की मई की एक्सपायरी वाली 530 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 11.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/20 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)