बाजार में कंसॉलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी सवा सौ अंक के दायरे में घूम रहा है। सेंसेक्स में फ्लैट कामकाज होता हुआ दिखा। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा चौथाई परसेंट का दबाव नजर आया। मेटल, बैंकिंग-फाइनेंस में बिकवाली का दबाव नजर आया। लेकिन फार्मा, FMCG, ऑटो और एनर्जी स्पेस में खरीदारी का ट्रेंड दिखाई दिया। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
