Get App

Daily Voice | दिवम शर्मा को इन सात सेक्टर में दिख रहा छोटी अवधि में कमाई का मौका

दिवम शर्मा का कहना है कि एयर ट्रैफिक की ग्रोथ बहुत अच्छी है। हालांकि अभी कोविड के पहले के स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं। फॉरेन ट्रेवल, एजुकेशन जैसे सेक्टर अब पूरी तरह खुल चुके हैं। इनमें अच्छी ग्रोथ की संभावना दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 5:10 PM
Daily Voice | दिवम शर्मा को इन सात सेक्टर में दिख रहा छोटी अवधि में कमाई का मौका
शर्मा ने कहा कि PLI जैसी सरकार की स्कीमों की वजह से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिला है

आईटी सेक्टर (IT Sector) के लिए यह कंसॉलिडेशन का साल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि कुछ विकसित देशों में इकोनॉमिक स्लोडाउन (Economic Slowdown) और मंदी (recession) का खतरा मंडरा रहा है। इसका असर आईटी कंपनियों (IT Companies) के संभावित ऑर्डर पर पड़ेगा। यह कहना है ग्रीन पोर्टफोलियो के दिवम शर्मा का। उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में शेयर बाजार से जुड़े कई पहलुओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि किन सेक्टर में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में कैपिटल इनफ्लो की संभावना दिखाई देती है। यह एफपीआई और एफडीआई कैपिटल के रूप में हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक में चीन में जैसी ग्रोथ रही है, वैसी ग्रोथ अब इंडिया में दिखाई देगी। इस दशक में इंडिया में ग्रोथ तेज रहने की उम्मीद है। इसकी कई वजहे हैं।

यह भी पढ़ें : इस बैंकिंग शेयर में दिखेगी 30 रुपये की अपसाइड, डीलिंग रूम्स ने इस मेटल स्टॉक में भी कराई जोरदार खरीदारी

इंडिया में 30 साल से कम उम्र के लोगों की बड़ी संख्या है। लेबर सस्ता है और सरकार का जोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। खासकर पिछले कुछ सालों में रोड, पोर्ट्स और पावर जैसे क्षेत्रों पर सरकार का बहुत फोकस रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें