Daily Voice : हमने 2023 में आईटी सेक्टर में अपना निवेश बढ़ाया है। पिछले कुछ सालों में हुए टाइम करेक्शन और प्राइस करेक्शन के चलते आईटी शेयरों के वैल्यूएशन में काफी अच्छा करेक्शन आया है। ये बातें यूटीआई एएमसी में इक्विटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और फंड मैनेजर कार्तिकराज लक्ष्मणन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। लक्ष्मणन का मानना है कि दूसरे सेक्टरों की तुलना में फ्री कैशफ्लो के आधार पर टेक्नोलॉजी शेयरों का वैल्यूएशन आकर्षक दिख रहा है।
