Get App

Daily Voice : बाजार बजट के बाद पूरा करेगा 10% करेक्शन, पावर सेक्टर में दिखेगी जोरदार तेजी

Daily Voice : उमेश ने कहा कि मौजूदा तिमाही या छमाही आंकड़ों में लगभग सभी सेक्टर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन अनसिक्योर्ड या पर्सनल लोन के मुद्दे पर जोखिम नजर आ रहा है। इसमें भारी बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, आरबीआई उचित नीतिगत उपायों के जरिए से इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अनसिक्योर्ड लोन के पोर्टफोलियो में 48 लाख करोड़ रुपये का चौंका देने वाला आंकड़ा चिंता का कारण है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2024 पर 11:13 PM
Daily Voice : बाजार बजट के बाद पूरा करेगा 10% करेक्शन, पावर सेक्टर में दिखेगी जोरदार तेजी
पीएसयू बैंकों में तेजी है और ये आगे भी जारी रह सकती है। लेकिन लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन के नजरिए से प्राइवेट बैंकों का रिस्क-रिवार्ड रेशियो अब बेहतर नजर आ रहा है

Daily Voice : शॉर्ट टर्म में बाजार में 10 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। लेकिन ये गिरावट बजट का बाद ही पूरी होगी। बजट के बाद कुछ महीनों के लिए सब कुछ शांत रहने वाला है। ये बातें सैमको म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी उमेश कुमार मेहता ने मनीकंट्रोल के साथ साक्षात्कार में कही हैं। गौरतलब है कि अब तक बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से 3.5 फीसदी टूट चुका है। उमेश का मानना है कि माइक्रोकैप और स्मॉलकैप में पहले से ही कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं।

पावर सेक्टर को लेकर बुलिश

अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो उमेश कुमार पावर सेक्टर को लेकर बुलिश हैं। कैपिटल मार्केट में 24 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले उमेश कुमार कहते हैं कि सोलर, विंड और ग्रीन हाइड्रोजन के जरिए रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन बढ़ाने का रोड मैप अगले कुछ सालों के लिए एक मेगा ट्रेंड के रूप में उभरना चाहिए।

अनसिक्योर्ड या पर्सनल लोन के आंकड़ों में बढ़त से चिंता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें