Daily Voice : इंजीनियरिंग सेक्टर इस दशक का सबसे बेहतर सेक्टर साबित हो रहा है। इसमें आगे भी मजबूत रुझान जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा पावर शेयरों में अभी भी मौजूदा स्तरों से और तेजी आ सकती है क्योंकि इनका अंडरलाइंग ट्रेंड बहुत मजबूत हैं। सेक्टर के कई स्टॉक अभी भी मौजूदा स्तरों पर काफी अच्छे लग रहे हैं। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर नवीन कुलकर्णी ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार कहीं हैं। यहां हम आपके लिए इस साक्षात्कार का संपादित अंश दे रहे हैं।
इक्विटी मार्केट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का कहना है कि राजनीतिक घटनाएं और आर्थिक गतिविधियां आगे चलकर बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।
डिफेंस और पावर शेयरों पर बात करते हुए नवीन ने आगे कहा कि डिफेंस शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। अब इसमें सतर्कता के साथ क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। हालांकि, पावर शेयरों में अभी भी मौजूदा स्तरों से तेजी आ सकती है क्योंकि इनका आंतरिक रुझान बहुत मजबूत हैं, और कई स्टॉक अभी भी मौजूदा स्तरों पर अच्छी वैल्यू प्रदान कर रहे हैं।
गैर-जरूरी या शौकिया खर्च वाले कन्ज्यूमर शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह सेक्टर अच्छा लग रहा है। इस सेक्टर में भी पैसेंजर कार, यात्रा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी शेयर काफी अच्छे दिख रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस का पहले से ही इन शेयरों में निवेश है। अगर इनमें यहां से कोई करेक्शन आता है तो और खरीदारी बढ़ाने की सलाह होगी।
हेल्थकेयर शेयरों पर अपनी राय देते हुए नवीन ने कहा कि लंबी अवधि में हेल्थ केयर सेक्टर के मार्जिन में और विस्तार देखने को मिल सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में इस सेक्टर में दबाव देखने को मिल सकता है। कई फैक्टर इस सेक्टर पर दबाव बना रहे हैं।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी बाज़ार ब्याज दरों से जुड़ी संभावनाओं पर बहुत तेज़ी से प्रतिक्रिया करते हैं। दरों में ठहराव की संभावना को बाजार काफी हद तक पचा चुका है। ऐसे में लगता है कि आगे चलकर दरों में बढ़ोतरी पर रोक बाजार पर कोई बड़ा असर नहीं डालेगी। राजनीतिक घटनाएं और आर्थिक गतिविधियां आगे चलकर बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास सेक्टर पर बात करते हुए नवीन ने कहा कि इंजीनियरिंग दशक का सेक्टर साबित हो रहा है। इसमें मजबूत रुझान आगे भी जारी रहने की संभावना है। एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस ने प्रिसिजन इंजीनियरिंग और दूसरे सेक्टर्स में काफी निवेश किया है। नवीन का मानना है कि यह सेक्टर लंबे समय तक मजबूत रिटर्न देता रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।