Get App

Daily Voice : एक्सिस के नवीन कुलकर्णी को पावर शेयरों में अभी और तेजी आने की उम्मीद, जानिए और कहां है उनकी नजर

Daily Voice : इक्विटी मार्केट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का कहना है कि राजनीतिक घटनाएं और आर्थिक गतिविधियां आगे चलकर बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। डिफेंस और पावर शेयरों पर बात करते हुए नवीन ने आगे कहा कि डिफेंस शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। अब इसमें सतर्कता के साथ क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। हालांकि, पावर शेयरों में अभी भी मौजूदा स्तरों से तेजी आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2023 पर 8:55 PM
Daily Voice : एक्सिस के नवीन कुलकर्णी को पावर शेयरों में अभी और तेजी आने की उम्मीद, जानिए और कहां है उनकी नजर
Daily Voice : डिफेंस और पावर शेयरों पर बात करते हुए नवीन ने कहा कि डिफेंस शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। अब इसमें सतर्कता के साथ क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी

Daily Voice : इंजीनियरिंग सेक्टर इस दशक का सबसे बेहतर सेक्टर साबित हो रहा है। इसमें आगे भी मजबूत रुझान जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा पावर शेयरों में अभी भी मौजूदा स्तरों से और तेजी आ सकती है क्योंकि इनका अंडरलाइंग ट्रेंड बहुत मजबूत हैं। सेक्टर के कई स्टॉक अभी भी मौजूदा स्तरों पर काफी अच्छे लग रहे हैं। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर नवीन कुलकर्णी ने मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार कहीं हैं। यहां हम आपके लिए इस साक्षात्कार का संपादित अंश दे रहे हैं।

इक्विटी मार्केट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन का कहना है कि राजनीतिक घटनाएं और आर्थिक गतिविधियां आगे चलकर बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

डिफेंस और पावर शेयरों पर बात करते हुए नवीन ने आगे कहा कि डिफेंस शेयरों में काफी तेजी आ चुकी है। अब इसमें सतर्कता के साथ क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। हालांकि, पावर शेयरों में अभी भी मौजूदा स्तरों से तेजी आ सकती है क्योंकि इनका आंतरिक रुझान बहुत मजबूत हैं, और कई स्टॉक अभी भी मौजूदा स्तरों पर अच्छी वैल्यू प्रदान कर रहे हैं।

गैर-जरूरी या शौकिया खर्च वाले कन्ज्यूमर शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह सेक्टर अच्छा लग रहा है। इस सेक्टर में भी पैसेंजर कार, यात्रा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी शेयर काफी अच्छे दिख रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज पीएमएस का पहले से ही इन शेयरों में निवेश है। अगर इनमें यहां से कोई करेक्शन आता है तो और खरीदारी बढ़ाने की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें