Daily Voice: मुनाफे में आ रहे नए युग के टेक शेयरों में निवेश के मौके, कंज्यूमर स्टेपल शेयर भी कराएंगे कमाई

नवीन कुलकर्णी का कहना है कि पिछले साल से अब तक आए भारी करेक्शन के बाद नए जमाने की टेक कंपनियां अब तुलनात्मक रूप से अच्छी नजर आ रही हैं। इनमें से तमाम कंपनियां अब अपना मुनाफा बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। ये बाजार के नजरिए से पॉजिटिव फैक्टर है

अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 3:29 PM
भारत की धीमी पड़ती ग्रोथ रेट और ग्लोबल मंदी की संभावना इस समय बाजार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं

अगले 12 महीनों में कंज्यूमर स्टेपल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगा। इन शेयरों में सरकार की तरफ से कैपेक्स बढ़ाए जाने और राज्यों में होने वाले चुनावों के कारण ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज PMS के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर नवीन कुलकर्णी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। बतातें चले कि कंज्यूमर स्टेपल उन उपभोक्ता वस्तुओं को कहते हैं जो आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी होती हैं। इसमें खाने-पीने की चीजें स्वच्छता और हेल्थ से जुड़े प्रोडक्ट के अलावा तंबाकू और शराब जैसी चीजें भी शामिल हैं।

नए जमाने की टेक कंपनियां अब लग रहीं अच्छी

कैपिटल मार्केट का 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन कुलकर्णी का कहना है कि पिछले साल से अब तक आए भारी करेक्शन के बाद नए जमाने की टेक कंपनियां अब तुलनात्मक रूप से अच्छी नजर आ रही हैं। इनमें से तमाम कंपनियां अब अपना मुनाफा बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। ये बाजार के नजरिए से पॉजिटिव फैक्टर है। नवीन का मानना है कि इस समय कुछ क्वालिटी टेक स्टॉक्स में खरीदारी का अच्छा मौका नजर आ रहा है।


कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी पर दबाव मुमकिन,कंज्यूमर स्टेपल की होगी बल्ले-बल्ले

कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी और कंज्यूमर स्टेपल सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कंज्यूमर सेक्टर ने पिछले 12 महीने में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इसमें हॉस्पिटैलिटी जैसे सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन पेंट शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। लेकिन आगे कंज्यूमर स्टेपल हमें अच्छा प्रदर्शन करता नजर आएगा।

धीमी पड़ती ग्रोथ रेट और ग्लोबल मंदी की संभावना सबसे बड़े जोखिम

बाजार के लिए क्या हैं चुनौतियां? इस सवाल का जवाब देते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि भारत की धीमी पड़ती ग्रोथ रेट और ग्लोबल मंदी की संभावना इस समय बाजार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। लंबी अवधि के औसत के आधार पर देखें तो इस समय भारतीय इक्विटीज का वैल्यूएशन तुलनात्मक रूप से बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन चीन जैसे कई दूसरे विदेशी बाजार भारत की तुलना में सस्ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमें भारत की तरफ से पैसे निकल कर चीन जैसे बाजारों में जाते दिख सकते हैं।

Hot Stocks:शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

मेटल सेक्टर में सोच-समझ कर ही लगाएं दांव

अब यहां से बाजार की नजर कंपनियों की अर्निंग पर होगी। मेटल सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेटल सेक्टर में हाल के दिनों में तेजी आई है। लेकिन इसको वास्तविक धरातल पर होने वाली गतिविधियों का समर्थन हासिल नहीं नजर आ रहा है। चीन में अभी भी उत्पादन गतिविधियां पूरी तरह से शुरू नहीं हुई हैं। ऐसे में हमें इस समय मेटल सेक्टर में चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।