अगले 12 महीनों में कंज्यूमर स्टेपल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगा। इन शेयरों में सरकार की तरफ से कैपेक्स बढ़ाए जाने और राज्यों में होने वाले चुनावों के कारण ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज PMS के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर नवीन कुलकर्णी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। बतातें चले कि कंज्यूमर स्टेपल उन उपभोक्ता वस्तुओं को कहते हैं जो आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी होती हैं। इसमें खाने-पीने की चीजें स्वच्छता और हेल्थ से जुड़े प्रोडक्ट के अलावा तंबाकू और शराब जैसी चीजें भी शामिल हैं।
