21 फरवरी को बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सप्ताह का अंत निगेटिव जोन में हुआ। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट जारी रही। ट्रंप प्रशासन की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा, महंगाई के जोखिम का हवाला देते हुए ब्याज दरों में और कटौती के संकेत देने वाले फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के मिनट्स और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने मार्केट सेंटिमेंट को प्रभावित किया। हालांकि, तेल की कीमतों में लगातार सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीद ने बाजार को सहारा दिया।
