Get App

लिस्टिंग हाई से 50% तक गिरा DAM Capital, सीनियर डीलमेकर्स छोड़ रहे कंपनी; जानिए पूरा मामला

IPO के एक साल के भीतर DAM Capital से सीनियर डीलमेकर्स के लगातार बाहर निकल रहे हैं। शेयर प्राइस 50 प्रतिशत तक गिर चुका है। इसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। क्या यह सामान्य बात है या कंपनी के लिए चेतावनी, समझिए पूरा मामला और प्रमोटर की राय।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 5:16 PM
लिस्टिंग हाई से 50% तक गिरा DAM Capital, सीनियर डीलमेकर्स छोड़ रहे कंपनी; जानिए पूरा मामला
DAM Capital का शेयर अपने लिस्टिंग डे के हाई 456.9 रुपये से करीब 53 प्रतिशत गिरकर 12 दिसंबर तक 212.45 रुपये पर आ गया।

इक्विटी कैपिटल मार्केट पर फोकस करने वाली इन्वेस्टमेंट बैंक DAM Capital Advisors दिसंबर 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। लेकिन IPO के एक साल के भीतर ही कंपनी से कई सीनियर डीलमेकर्स के बाहर निकलने की खबरें सामने आई हैं।

लिस्टिंग के करीब 12 महीनों के अंदर दो मैनेजिंग डायरेक्टर और छह एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कंपनी छोड़ी है। यह जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध डेटा, Moneycontrol की पड़ताल और मामले से जुड़े लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सामने आई है। खास बात यह है कि DAM Capital इस समय भारत की एकमात्र लिस्टेड इन्वेस्टमेंट बैंक है।

किन सीनियर अधिकारियों ने छोड़ी कंपनी

पिछले एक साल में DAM Capital छोड़ने वाले सीनियर अधिकारियों में मैनेजिंग डायरेक्टर कामराज नेगी और आलोक मालपानी शामिल हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर आलोक चोकानी, सचिन चांदीवाल, सिद्धार्थ शाह, शरद धारीवाल, अनुराग ब्यास और अक्षय भादरी भी कंपनी से बाहर हो चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें