Get App

Stocks To Buy: इस डिफेंस स्टॉक में मिल सकता है 47% का रिटर्न, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी जेफरीज बुलिश, आखिर क्यों

Stocks To Buy: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड (Data Patterns) के शेयर पर बुलिश है। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी जेफरीज को उम्मीद है कि ये स्टॉक 47% का रिटर्न दे सकता है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:28 PM
Stocks To Buy: इस डिफेंस स्टॉक में मिल सकता है 47% का रिटर्न, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी जेफरीज बुलिश, आखिर क्यों
जेफरीज डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड (Data Patterns) के शेयर पर बुलिश है।

Data Patterns Share Price: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड (Data Patterns) के शेयर पर बुलिश है। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भी जेफरीज को उम्मीद है कि ये स्टॉक 47% का रिटर्न दे सकता है। यहीं वजह है कि जेफरीज ने डेटा पैटर्न्स पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹5,545 तय किया है, जो मौजूदा स्तर से 47% की तेजी की संभावना है।

डेटा पैटर्न्स की सितंबर तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) जेफरीज के अनुमान से 61% कम रही। इसकी मुख्य वजह रेवेन्यू में भारी कमी और मार्जिन का उम्मीद से 590 बेसिस पॉइंट्स कम रहना था।

पहली छमाही में 39% की गिरावट के बावजूद, कंपनी के मैनेजमेंट ने पूरे साल के लिए 20% से 25% रेवेन्यू ग्रोथ का अपना लक्ष्य (गाइडेंस) बरकरार रखा है। उन्हें भरोसा है कि मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर काम में तेजी आएगी। बता दें कि कंपनी की ऑर्डर बुक सालाना आधार पर 2.6 गुना बढ़ गई है।

जेफरीज ने क्या दिया तर्क 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें