Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, माइनिंग सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: POLYCAB पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में जल्द ब्लॉक डील संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 27, 2024 पर 5:00 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस स्टॉक में हुई जोरदार बिकवाली, माइनिंग सेक्टर के इस दिग्गज शेयर में हुई बंपर बाईंग
HINDALCO पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 700-725 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: बाजार में तूफानी रफ्तार देखने को मिली। मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 24000 के पार निकला। 23 सत्रों में निफ्टी 23,000 से 24,000 के लेवल पर पहुंचा। Reliance, ICICI Bank, Infosys, TCS ने बाजार में दम भरा। निफ्टी बैंक, मिडकैप इंडेक्स में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। अल्ट्राटेक ने 1880 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट में 23% हिस्सा खरीदा। कंपनी ने 267 रुपये के भाव पर 7.6 करोड़ शेयर खरीदे। डील के बाद इंडिया सीमेंट का स्टॉक 11% से ज्यादा उछला। इसके साथ ही अल्ट्राटेक में भी 5% से ज्यादा की तेजी नजर आई। वायदा के टॉप 5 में से 4 सीमेंट शेयर रहे। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पोलीकैब और हिंडाल्को के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने केबल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पोलीकैब (POLYCAB) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में जल्द ब्लॉक डील संभव है। शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। जुलाई सीरीज में ओपन इंटरेस्ट 16% बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें