Dealing Room Check: 5 राज्यों के EXIT पोल और मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। टाटा टेक की बंपर लिस्टिंग देखने को मिली। पहले ही दिन डबल से ज्यादा रिटर्न नजर आया। 500 के इश्यू प्राइस वाला शेयर 1300 के पार निकला। गांधार ऑयल ने भी 90% का लिस्टिंग रिटर्न दिये। वहीं सुस्त शुरुआत के बाद फेड फाइनेंशियल में हल्की बढ़त देखने को मिली। कल लिस्ट हुई IREDA में आज भी जोश दिख रहा है। इसमें 13% से ज्यादा का उछाल नजर आया। दो दिन में शेयर दोगुना हुआ। 4 करोड़ से ज्यादा शेयरों में ब्लॉक डील देखने को मिली। बाजार में आज फिर सीमेंट और इंश्योरेंस कंपनियों का जलवा दिखा। इंडिया सीमेंट करीब 8 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं मंगलम, नुवोको, अल्ट्राटेक भी 2-4% चमके। उधर NIACL, GIC जैसी सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों में 5-7 परसेंट की तेजी देखने को मिली।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप में सीमेंट स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स आज रैमको सीमेंट में खरीदारी करवाई। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 1020-1030 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने सीमेंट शेयरों में खरीदारी की है।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने दिसंबर सीरीज में स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 500-510 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)