Dealing Room Check: 5 राज्यों के EXIT पोल और मंथली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। टाटा टेक की बंपर लिस्टिंग देखने को मिली। पहले ही दिन डबल से ज्यादा रिटर्न नजर आया। 500 के इश्यू प्राइस वाला शेयर 1300 के पार निकला। गांधार ऑयल ने भी 90% का लिस्टिंग रिटर्न दिये। वहीं सुस्त शुरुआत के बाद फेड फाइनेंशियल में हल्की बढ़त देखने को मिली। कल लिस्ट हुई IREDA में आज भी जोश दिख रहा है। इसमें 13% से ज्यादा का उछाल नजर आया। दो दिन में शेयर दोगुना हुआ। 4 करोड़ से ज्यादा शेयरों में ब्लॉक डील देखने को मिली। बाजार में आज फिर सीमेंट और इंश्योरेंस कंपनियों का जलवा दिखा। इंडिया सीमेंट करीब 8 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं मंगलम, नुवोको, अल्ट्राटेक भी 2-4% चमके। उधर NIACL, GIC जैसी सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों में 5-7 परसेंट की तेजी देखने को मिली।
