डीलिंग रूम्स में आज शुगर स्टॉक में हुई खरीदारी, डीलर्स ने ऑटो स्टॉक में कराई बिकवाली

BALRAMPUR CHINI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने शुगर सेक्टर की दिग्गज कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। इसमें 2-3% का उछाल संभव है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 4:51 PM
TATA MOTORS पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स की शेयर में बिकवाली करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक ये स्टॉक गिरकर 945 से 950 तक जा सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में सेकंड हाफ में रिकवरी का मूड दिखा। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट सुधरा। जबकि बैंक निफ्टी में 350 प्वाइंट से ज्यादा का सुधार नजर आया। मिडकैप में रिकवरी की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज नजर आई। महंगे क्रूड और पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की दोहरी मार OMCs पर पड़ी। HPCL 7% से ज्यादा गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही BPCL और IOC भी 6% गिरे। सरकारी कंपनियों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। NIFTY PSE INDEX 3% से ज्यादा गिरा। इसके साथ ही फार्मा, बैंक, ऑटो और मेटल शेयरों में भी गिरावट नजर आई। वहीं आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज बलरामपुर चीनी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से बिकवाली करवाई।

    BALRAMPUR CHINI

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने शुगर सेक्टर की दिग्गज कंपनी में खरीदारी करवाई है। डीलर्स बलरामपुर चीनी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज शुगर स्टॉक्स में निचले स्तरों पर खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 2-3% का उछाल संभव है।


    गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, तीन में बिकवाली और एक शेयर खरीदने से होगी तगड़ी कमाई

    TATA MOTORS

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने टाटा ग्रुप के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टाटा मोटर्स के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में घरेलू फंड्स ने बिकवाली की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर गिरकर 945 से 950 तक गिर सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।