Get App

पीएसयू और फार्मा स्टॉक में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, कुछ ही दिनों में होगा जोरदार मुनाफा

GAIL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस पीएसयू स्टॉक में खरीदारी करवाई। डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें फ्रेश बाईंग देखने को मिली। आज के ट्रेड में FIIs खरीदारी करते दिखे

Yatin Motaअपडेटेड Nov 28, 2023 पर 5:04 PM
पीएसयू और फार्मा स्टॉक में आज डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग, कुछ ही दिनों में होगा जोरदार मुनाफा
Lupin पर डीलर्स ने खरीदारी की। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स के मुताबिक फार्मा स्टॉक में HNIs गिरावट पर खरीदारी करते हुए नजर आये

Dealing Room Check: अदाणी-हिडेनबर्ग मामले में SC के फैसला सुरक्षित रखने से अदाणी ग्रुप के शेयरों जोरदार तेजी देखने को मिली। अदाणी टोटाल गैस में 20% का अपर सर्किट लगा। अदाणी ग्रीन और अदाणी ट्रांस और पावर भी 12% से ज्यादा चढ़ा। अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 10% उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं HSBC की रिपोर्ट के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। HPCL 6% तो BPCL, IOC में 3% का उछाल नजर आया। ब्रोकरेज हाउस ने तीनों पर लक्ष्य को 60 से 75 परसेंट बढ़ाया। सरकारी बीमा कंपनियों में आज दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। न्यू इंडिया इंश्योरेंस 7% तेजी के साथ 5 साल की ऊंचाई पर पहुंचा। GIC भी 4 साल के शिखर पर पहुंचा। 5 सत्रों में GIC 24% तो न्यू इंडिया में 45% का जोरदार उछाल देखने को मिला। बाजार में सीमेंट कंपनियों की पकड़ और मजबूत हुई। इंडिया सीमेंट और अंबुजा सीमेंट 4% से ज्यादा उछले। साथ ही बिड़ला कॉर्प और ACC में भी 3 से 5% की तेजी नजर आई। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। गेल और लुपिन के स्टॉक में आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एक पीएसयू स्टॉक में खरीदारी करवाई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को गेल के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस ओपन इंटरेस्ट 11% बढ़ा है। इसमें फ्रेश बाईंग देखने को मिली। आज के ट्रेड में FIIs खरीदारी करते हुए नजर आये।

Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Grasim का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें