डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: MANAPPURAM FINANCE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फाइनेंस कंपनी में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 200-205 रुपये तक जाने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 6:39 PM
PNB पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 150 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी निचले स्तरों से डेढ़ सौ प्वाइंट सुधरकर LIFE HIGH के पास आया। HDFC BANK, TCS, Axis Bank और Bharti Airtel में तेजी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स नये शिखर पर पहुंचा। IT सेक्टर के शेयरों ने बाजार में जोश भरा। निफ्टी IT इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा। टाटा एलेक्सी सबसे ज्यादा 4% दौड़ा। इसके साथ ही कोफोर्ज, LTTS में भी 2 से 3% का उछाल नजर आया। चुनिंदा फार्मा शेयर भी ऊपर चढ़े। 6% से ज्यादा के उछाल के साथ लॉरस लैब वायदा का टॉप गेनर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज मणप्पुरम फाइनेंस और पीएनबी के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    MANAPPURAM FINANCE

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने मणप्पुरम फाइनेंस ( MANAPPURAM FINANCE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में आज FIIs ने खरीदारी की है। डीलर्स को शेयर का स्तर 200-205 रुपये तक जाने की उम्मीद है।


    बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा कायम, मैन्युफैक्चरिंग थीम बहुत अच्छी, सीमेंट, इंफ्रा और रियल्टी में नजर आ रहा दम: नीलेश शाह

    PNB

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने पीएनबी (PNB) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 150 रुपये पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है। डीलर्स के अनुसार आज बाजार में स्टॉक में घरेलू फंड्स की तरफ से खरादारी हुई है। डीलर्स को Q4 में PSU बैंकों के अच्छे नतीजों की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।