Dealing Room Check: मेटल और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टोरल इंडेक्स सवा परसेंट के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचे। आज SAIL में सबसे ज्यादा 6% की तेजी देखने को मिली। वेदांता भी 4% दौड़ गया। वैल्यू अनलॉकिंग की तैयारी से AB फैशन में 12% का उछाल देखने को मिला। ये वायदा का टॉप गेनर बना। कंपनी की मदुरा फैशन, लाइफस्टाइल कारोबार के डीमर्जर की तैयारी है। ग्रुप कंपनी AB कैपिटल में भी 8 परसेंट की तेजी देखने को मिली। TATA TECH में 5 परसेंट की तेजी नजर आई। कंपनी ने BMW के साथ ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और IT सोल्यूशन के लिए JV किया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एसबीआई और अंबुजा सीमेंट के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी सेक्टर के बैंक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में आज घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स को शेयर का स्तर 780-785 रुपये तक जाने की उम्मीद है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने सीमेंट सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENT) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 650 रुपये पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है। डीलर्स के अनुसार आज बाजार में स्टॉक में FIIs की तरफ से खरादारी हुई है। अप्रैल सीरीज में सीमेंट शेयरों में फ्रेश खरीदारी होती हुई दिखाई दी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)