Get App

डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: SBI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज और सबसे बड़े सरकारी बैंक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 780-785 रुपये तक जाने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 5:16 PM
डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
AMBUJA CEMENT पर दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स की शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 650 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: मेटल और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टोरल इंडेक्स सवा परसेंट के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचे। आज SAIL में सबसे ज्यादा 6% की तेजी देखने को मिली। वेदांता भी 4% दौड़ गया। वैल्यू अनलॉकिंग की तैयारी से AB फैशन में 12% का उछाल देखने को मिला। ये वायदा का टॉप गेनर बना। कंपनी की मदुरा फैशन, लाइफस्टाइल कारोबार के डीमर्जर की तैयारी है। ग्रुप कंपनी AB कैपिटल में भी 8 परसेंट की तेजी देखने को मिली। TATA TECH में 5 परसेंट की तेजी नजर आई। कंपनी ने BMW के साथ ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और IT सोल्यूशन के लिए JV किया। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एसबीआई और अंबुजा सीमेंट के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने सरकारी सेक्टर के बैंक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक स्टॉक में आज घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स को शेयर का स्तर 780-785 रुपये तक जाने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें