Dealing Room Check: डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक्स में कराई खरीदारी, शॉर्ट टर्म में देंगे बड़ा मुनाफा

RELIANCE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस हैवीवेट स्टॉक पर खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उन्होंने कहा इसमें 2800-2850 रुपये के लक्ष्य दिख सकते हैं

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 4:25 PM
GRANULES के शेयर पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को इसमें 420-425 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में खरीदारी का मूड नजर आया। इंडेक्स 21650 के ऊपर टिका। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और हीरो मोटो ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में तेजी रही जबकि मिडकैप शेयरों ने आउटपरफॉर्म किया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 1.25% ऊपर रहा जिसकी वजह से ऑटो शेयरों में अच्छी रफ्तार देखने को मिली। हीरो मोटो 5% से ज्यादा उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। बजाज ऑटो में भी 3% तेजी रही। वहीं नतीजों से पहले इंफोसिस करीब दो परसेंट फिसल गया। हालांकि TCS में हल्की खरीदारी देखने को मिली। इनकम टैक्स विभाग ने कल एक बड़ी वायर और केबल कंपनी के खातों में करीब 1000 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पाई। आज पॉलीकैब के शेयरों में 19% से ज्यादा की भारी गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी केबल कंपनी हैवेल्स में 3% का उछाल देखा गया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन नजर आया। आज डीलर्स ने रिलायंस और ग्रैन्यूल्स के शेयर में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई।

    RELIANCE

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने हैवीवेट स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज पर खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की इस स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। उन्होंने कहा कि इसमें लक्ष्य के रूप में 2800-2850 रुपये के स्तर दिख सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में नई खरीदारी की है। इसमें जनवरी सीरीज में ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ गया।

    HDFC AMC Q3 Result: नेट प्रॉफिट 32% चढ़कर हुआ 488 करोड़ रुपये, आय में दिखा 20% का इजाफा


    GRANULES

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ग्रैन्यूल्स के शेयर में दांव लगाया। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 420-425 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स के मुताबिक इसमें जनवरी सीरीज में नई खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।