Get App

Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो फाइनेंशियल स्टॉक्स में की जोरदार खरीदारी, कुछ दिनों में ही होगा बंपर मुनाफा

AB Capital पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। इस स्टॉक पर डीलर्स ने BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 182-185 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे

Yatin Motaअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 4:26 PM
Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो फाइनेंशियल स्टॉक्स में की जोरदार खरीदारी, कुछ दिनों में ही होगा बंपर मुनाफा
Canara Bank पर डीलर्स ने इस पोजीशनल खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 420-425 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य संभव हैं

Dealing Room Check : बाजार में आज गिरावट के बाद रिकवरी की कोशिश देखने को मिली। निफ्टी में गिरावट कम हुई जबकि बैंक निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 प्वाइंट सुधरा। मिडकैप हरे निशान में आ गये। सरकारी कंपनियों में आज तेजी की बहार नजर आई।हिंदुस्तान कॉपर 9% से ज्यादा तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BHEL और PFC भी 6% दौड़े। बाजार को कोल इंडिया के नतीजे पसंद आए। ये कोयला शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा। दूसरी तिमाही में मुनाफा 13 परसेंट बढ़ा। कंपनी के रियलाइजेशन और वॉल्यूम में 9% की बढ़ोतरी नजर आई। वहीं दूसरी तरफ फ्लैट लिस्टिंग के बाद PROTEAN eGOV TECHNOLOGIES में अच्छी तेजी देखने को मिली। ये शेयर 7% से ज्यादा उछल गया। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज AB Capital और Canara Bank के शेयर में खरीदारी करवाई।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एबी कैपिटल पर अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। उनका कहना है कि इसमें 182-185 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। डीलर्स के मुताबिक FIIs ने शेयर में खरीदारी की है।

Sun TV का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के जतिन गेड़िया के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें