Get App

Dealing Room Check: 70 रुपये उछल सकता है अदाणी ग्रुप का ये शेयर, जून सीरीज में इस पीएसयू स्टॉक में जोरदार उछाल संभव

Dealing Room Check: BEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 315-318 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 14, 2024 पर 10:28 PM
Dealing Room Check: 70 रुपये उछल सकता है अदाणी ग्रुप का ये शेयर, जून सीरीज में इस पीएसयू स्टॉक में जोरदार उछाल संभव
ADANI PORTS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 50-70 रुपये ट्रेडिंग उछाल देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: छोटे-मझोले शेयरों का बाजार में जलवा नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में लगातार 8वें दिन तेजी रही। हालांकि दिग्गज स्टॉक्स में दायरे में कारोबार हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। रक्षा मंत्री के 50000 हजार करोड़ के एक्सपोर्ट लक्ष्य रखने के बाद डिफेंस शेयरों में विस्फोटक तेजी रही। BEML 17 परसेंट ऊपर चढ़ गया। गॉर्डन रीच और मझगांव डॉक में 10 परसेंट तक की तेजी नजर आई। इसके अलावा HAL, BEL, BDL में भी अच्छी खरीदारी हुई। पेन्ना सीमेंट के अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट का स्टॉक करीब 2% उछला। दूसरे सीमेंट शेयरों में भी तेजी नजर आई। ACC, इंडिया सीमेंट, अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट में अच्छी खरीदारी रही। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई प्रू लाइफ के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज इस शेयर में आज घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 315-318 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें