Dealing Room Check: - डिफेंस शेयरों में फिर रफ्तार लौटी। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स करीब तीन परसेंट से ज्यादा दौड़ा। BEL करीब 3 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। वहीं रिजल्ट के बाद मैनेजमेंट के अच्छे गाइडेंस से सोलार इंडस्ट्रीज में 6% का उछाल नजर आया। GRSE, HAL और BDL भी मजबूत हुआ। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच फार्मा शेयरों में आज अच्छी तेजी दिखाई दी। निफ्टी फार्मा इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा। सिप्ला, सनफार्मा और बायोकॉन करीब दो परसेंट चढ़े। वहीं ऑटो, FMCG, IT और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी रौनक रही। सीमेंस में 3% का उछाल देखने को मिला। महाराष्ट्र की नई हाउसिंग पॉलिसी 70 हजार करोड़ के बोनांजा से मुंबई की रियल एस्टेट कंपनियों में तेजी दिखाई दी। फीनिक्स मिल्स, लोढ़ा और ओबेरॉय रियल्टी 2% तक चढ़े। इधर डीलर्स ने आज सेल (SAIL) और सिप्ला (Cipla) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।