Dealing Room Check: कैपिटल गुड्स, रियल्टी और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। तीनो सेक्टर इंडेक्स एक से सवा परसेंट ऊपर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। कैपिटल गुड्स, BHEL, BEL, कमिंस 2% तक चढ़ गये। वहीं NBFCs और फार्मा में हल्का दबाव नजर आया। कॉनकोर में 4% का उछाल देखने को मिला। कंपनी के मार्जिन में सुधार के कारण तेजी आई। कल की जोरदार गिरावट के बाद आज मारुति में 4 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। इधर डीलर्स ने आज कॉनकोर (CONCOR) और सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
