Dealing Room Check: - आज बाजार में IT, मेटल और NBFC शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 परसेंट नीचे नजर आया। LTTS 5 परसेंट से ज्यादा गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही एम्फैसिस, पर्सिस्टेंट और विप्रो भी 3-4% नीचे दिखाई दिये। वहीं मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स में भी कमजोरी देखने को मिली। चुनिंदा फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। नोमुरा और मैक्वायरी की रिपोर्ट के बाद ग्लेनमार्क फार्मा, लॉरेस लैब्स में 3-4% की मजबूती नजर आई। वहीं बर्नस्टीन और जैफरीज की बुलिश रिपोर्ट से M&M करीब 2% ऊपर दिखाई दिया। आयशर भी डेढ़ परसेंट ऊपर दिखाई दिया। इधर डीलर्स ने आज एक्सिस बैंक (Axis Bank) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 1020-1030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भेल (BHEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक फंड्स की तरफ से शेयर में बिकवाली नजर आई है। डीलर्स की इस शेयर में STBT यानी कि आज बिकवाली और कल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 185-190 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)